बाइडेन के बाद कौन!

Last Updated 25 Jul 2024 12:09:30 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के व्हाइट हाउस में अब गिने-चुने दिन रह गए हैं। उन्होंने रविवार को देर रात आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी कि वह दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।


बाइडन के बाद कौन!

जून महीने के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस में खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने विशेषकर बाइडन पर राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने का दबाव बनाया था। बाइडन ने आगामी चुनाव से अपने को अलग करने के साथ ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन दिया है।

जाहिर है कि इससे कमला का रास्ता आसान हो गया है लेकिन उन्हें अगले महीने 19 अगस्त को शिकागो में होने वाले डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के सम्मेलन के फैसले का इंतजार करना होगा। इस सम्मेलन में उन्हें अगर 1976 डेलीगेट का समर्थन हासिल हो जाएगा तो अमेरिका एक नया इतिहास रचेगा। अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली वह पहली अेत महिला होंगी। कमला भारत में जन्मीं मां श्यामला गोपालन और जमैका में पैदा हुए पिता डोनाल्ड हैरिस की संतान हैं।

कमला हैरिस को यदि अेतों, महिलाओं और उदारवादियों के साथ भारतीयों का समर्थन मिल जाता है, तो उनकी जीत की संभावना प्रबल दिखाई देती है। दूसरी ओर, ट्रंप यदि अेत और भारतीयों का समर्थन हासिल करने में सफल हो जाते हैं तो वह दोबारा राष्ट्रपति का ताज पहनते दिखाई दे सकते हैं।

भारत अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ पर सतर्कता से नजर बनाए हुए है। वर्तमान में संघर्ष के तीन क्षेत्र हैं-यूक्रेन, फिलिस्तीन और ताइवान। बाइडन प्रशासन रूस के खिलाफ और यूक्रेन के साथ है।

फिलिस्तीन के मसले पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स, दोनों का रवैया एक समान है। लेकिन ट्रंप के लिए ताइवान और चीन मुख्य चुनौती हैं। ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो चीन के विरुद्ध अमेरिकी लामबंदी बढ़ेगी। उसे इस काम के लिए भारत के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

जाहिर है कि तब अमेरिका भारत को कई रियायतें भी देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रंप की मित्रता जगजाहिर है। अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा लोगों को याद होगा। लेकिन इस बार क्या होगा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment