Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष कैलेंडर की पूरी लिस्ट, जानें कौन-कौन सी तिथियां रहेंगी श्राद्ध के लिए विशेष

Last Updated 27 Sep 2023 06:01:39 PM IST

अश्विन माह के आरंभ का समय पितृ पक्ष के रुप में जाना जाता है। इस की शुरुआत भादो पूर्णिमा से आरंभ हो जाती है, और आने वाले आश्विन माह के लगभग पहले पंद्रह दिनों का समय श्राद्ध कार्यों हेतु विशेष माना जाता है।


pitru-paksha

Pitru Paksha 2023:  अश्विन माह के आरंभ का समय पितृ पक्ष के रुप में जाना जाता है। इस की शुरुआत भादो पूर्णिमा से आरंभ हो जाती है और आने वाले आश्विन माह के इन लगभग पंद्रह दिनों का समय श्राद्ध कार्यों हेतु विशेष माना जाता है।

Pitru Paksha 2023 Start Date

इस वर्ष 29 सितंबर 2023 को शुक्रवार से पितृ पक्ष का आरंभ होगा। पितृ पक्ष को श्राद्ध कार्यों को करने जिसमें पितरों की शांति पूआ, पिंडदान, पितृ शांति पूजन इत्यादि कार्यों को संपन्न किया जाता है। अपने पुर्वजों के प्रति सम्मान एवं स्नेह प्रकट करने का यह सबसे विशेष समय माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की यह तिथियां पितरों को संतुष्ट करने हेतु अत्यंत ही उत्तम होती हैं। यदि किसी के जीवन में पितरों से संबंधित कष्ट की स्थिति है तो उस व्यक्ति के लिए इस समय पर की गई पूजा श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाली होती है। हिंदू पंचांग गणना के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से ही श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो जाती है. पितृ पक्ष का यह समय आने वाली आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर समाप्त होता है। ऎसे में पितृ पक्ष के 15 दिन हिंदू धर्म में बेहद विशेष माने जाते हैं जब अपने पूर्वजों को याद करने एवं उन्हें संतुष्ट करने का अवसर प्राप्त होता है।


पितृ पूजा एवं महत्व Importance of Pitru Paksha


पितृ पक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से शुरू होकर और आश्विन माह की अमावस्या पर समाप्त हो जाते हैं।  पितृ पक्ष के 15 दिन पूरी तरह से पितरों को समर्पित होते हैं। इन दिनों पितरों की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि घर की सुख-शांति के लिए पूर्वजों का आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण होता है। किसी व्यक्ति एवं उसके वंश की समृद्धि पूर्वजों के आशीर्वाद पर निर्भर करती है। इस कारण से सभी लोग व्यक्ति इन दिनों सच्चे मन से श्राद्ध कामों को पूरा करते हैं तिथियों के अनुसार अपने पूर्वजों को नमस्कार किया जाता है एवं उनके निमित्त दान कार्य करते हैं।

अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment