IND vs SL, 2nd ODI: दूसरे वनडे में वांडरसे की फिरकी में उलझी टीम इंडिया, श्रीलंका से 32 रन से हारी

Last Updated 05 Aug 2024 07:28:26 AM IST

IND vs SL, 2nd ODI: श्रीलंका के लेग स्पिनर जेफ्रे वांडरसे (Jeffrey Vandersay) (33 रन देकर छह विकेट) की फिरकी में फंसी भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा (64 रन) के अर्धशतक के बावजूद रविवार को दूसरे वनडे मैच में 32 रन से हारकर तीन मैच की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई।


श्रीलंका के लेग स्पिनर जेफ्रे वांडरसे

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे टाई रहा था। वाशिंगटन सुंदर की अगुआई में भारतीय स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती दिखी लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत नौ विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

स्पिनरों के मुफीद इस पिच पर भारत के लिए यह लक्ष्य पहाड़ सा बन गया और पूरी टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। वांडरसे ने 33 रन देकर छह विकेट और कप्तान चरिथ असालंका ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके।

रोहित (44 गेंद पांच चौके, चार छक्के) जब क्रीज पर थे तो नतीजा भारत के पक्ष में होता दिख रहा था। उन्होंने और शुभमन गिल (35 रन, 44 गेंद) पहले विकेट के लिए महज 13.3 ओवर में 97 रन की भागीदारी निभा ली थी। 

रोहित ने इस दौरान स्पिनर दुनिथ वेलालागे और अकिला धनंजय तथा तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। लेकिन वांडरसे की गेंद को रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में पाथुम निसांका को कैच देकर आउट हो गए जिससे भारतीय बल्लेबाजी इकाई मुश्किल में आ गई।

श्रीलंका -
पाथुम निसांका का. राहुल बो. सिराज     00
अविष्का फर्नांडो का. एंड बो. सुंदर     40
कुसल मेंडिस पगबाधा बो. सुंदर     30
सदीरा समरविक्रमा का. कोहली बो. पटेल     14
चरिथ असालंका का. पटेल बो. सुंदर     25
जनिथ लियानागे का. एंड बो. कुलदीप     12
दुनिथ वेलालागे का. दुबे बो. कुलदीप     39
कामिंदु मेंडिस रन आउट     40
अकिला धनंजय रन आउट     15
जेफ्रे वांडरसे (नाबाद)    01
अतिरिक्त -     24
कुल - (50 ओवर में नौ विकेट पर)    240
विकेटपतन - 1/0, 2/74, 3/79, 4/111, 5/136, 6/136, 7/208, 8/239, 9/240
गेंदबाजी - सिराज 8-1-43-1, अर्शदीप 9-0-58-0, अक्षर 9-0-38-1, शिवम दुबे 2-0-10-0, वाशिंगटन 10-1-30-3, कुलदीप 10-1-33-2, रोहित शर्मा 2-0-11-0

भारत -
रोहित शर्मा का. निसांका बो. वांडरसे     64
शुभमन गिल का. कामिंदु मेंडिस बो. वांडरसे     35
विराट कोहली पगबाधा बो. वांडरसे     14
शिवम दुबे पगबाधा बो. वांडरसे     00
अक्षर पटेल का. एंड बो. असालंका     44
श्रेयस अय्यर पगबाधा बो. वांडरसे     07
केएल राहुल बो. वांडरसे     00
वाशिंगटन सुंदर पगबाधा बो. असालंका     15
कुलदीप यादव (नाबाद)    07
मोहम्मद सिराज पगबाधा बो. असालंका     04
अर्शदीप सिंह रन आउट     03
अतिरिक्त -     15
कुल - (42.2 ओवर में सभी आउट)    208
विकेटपतन - 1/97, 2/116, 3/116, 4/123, 5/133, 6/147, 7/185, 8/190, 9/201
गेंदबाजी - फर्नांडो 7-0-31-0, वेलालागे 6-0-41-0, धनंजय 10-1-54-0, मेंडिस 3-0-19-0, वांडरसे 10-0-33-6, असालंका 6.2-2-20-3

भाषा
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment