Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, प्रियंका गांधी बोलीं- खिलाड़ी देश की शान, उचित कार्रवाई हो

Last Updated 19 Jan 2023 11:59:57 AM IST

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ प्रदर्शन आज (गुरुवार) को भी बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवान विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।


भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ बजरंग, साक्षी, विनेश और अन्य पहलवान जंतर-मंतर पर करते हुए।

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एथलीट विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों के आरोप को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जायज ठहराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों की मांग को लेकर कहा कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। इनके आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
 

इसी सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई अन्य पहलवान वहां प्रदर्शन कर रहे हैं। बजरंग पुनिया ने कहा कि यह कोई राजनीतिक विरोध नहीं है। यह हमारे अधिकारों की लड़ाई है।

वहीं पहलवान बबीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा, कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।

दरअसल पहलवानों का आरोप है कि, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं। कुछ कोच तो सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एथलीट विनेश फोगाट ने भी आरोप लगाया है कि सालों से राष्ट्रीय कोचों ने महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उनका यौन शोषण किया है। हालांकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया है।

इससे पहले खेल मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से अगले 72 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा, जब विनेश फोगाट ने खेल निकाय के कोचों और अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़े क्योंकि ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित 30 से अधिक पहलवानों ने यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।


फोगाट खाप ने पहलवानों का समर्थन किया
फोगाट खाप ने विनेश फोगाट के आरोपों को सही बताते हुए धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया है। फोगाट खाप ने दोपहर में सभी खापों की बैठक भी बुलाई है।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खेल मंत्री से बात की

आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात की है। उन्होंने अपने आरोपों पर खेल मंत्री को सफाई दी है। इससे पहले खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे के अंदर पहलवानों के आरोपों पर जवाब मांगा था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment