Yamunotri Yatra: यमुनोत्री यात्रा फिर शुरू, उत्तराखंड पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Last Updated 13 May 2024 07:39:21 AM IST
यमुनोत्री के रास्ते में लगे भीषण जाम के कारण श्रद्धालुओं से अपनी यमुनोत्री यात्रा (Yamunotri Yatra) स्थगित करने की अपील करने वाली पुलिस ने रविवार शाम को यात्रा के पुन: संचालन की सूचना दी जबकि बारिश और खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर आ रहे श्रद्धालुओं से फिलहाल अनावश्यक सफर से बचने की अपील की है।
यमुनोत्री यात्रा फिर शुरू |
उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यमुनोत्री यात्रा (Yamunotri Yatra) पुन: सुचारु रूप से चल रही है।
पुलिस ने कहा, ‘आप यात्रा पुन: आरंभ कर सकते हैं।’
पुलिस की ओर से जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि यातायात के सुरक्षित व सुचारु संचालन के लिाए यमुनोत्री मार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचटटी के बीच संवेदनशील व संकरे स्थानों पर यातायात को ‘गेट व वन वे सिस्टम’ से चलाया जा रहा है।
| Tweet |