उत्तराखंड में महिला बैंक अधिकारी के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

Last Updated 23 Mar 2021 03:09:14 PM IST

एक महिला बैंक अधिकारी के साथ व्हाटसएप पर कथित तौर अश्लील भाषा का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।


महिला बैंक अधिकारी के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तारी होने के बाद आजाद अली को कांग्रेस ने भी पार्टी से निकाल दिया है।
कोतवाली पुलिस थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बैंक प्रबंधक के पद पर कार्य करने वाली महिला की शिकायत के आधार पर अली को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) विजय सारस्वत ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मामले के संज्ञान में आते ही अली को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया है। अली प्रदेश पार्टी में विशेष आमंत्रित सदस्य थे।

अली ने बैंक अधिकारी से एक बीमा पॉलिसी खरीदने के बारे में जानकारी मांगी थी जो उन्होंने उन्हें व्हाटसएप पर उपलब्ध कराई थी। अली पर आरोप है कि व्हाटसएप पर बातचीत के दौरान उन्होंने कथित अश्लील भाषा का प्रयोग किया।

भाषा
देहरादून


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment