Ayodhya Rape Case: अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ किया गया रेफर

Last Updated 05 Aug 2024 04:19:22 PM IST

अयोध्या में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को शहर के महिला अस्पताल से लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अयोध्या में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को शहर के महिला अस्पताल से लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने बताया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ ले जाने के दौरान चिकित्सकों की एक टीम बच्ची के साथ है।


पुलिस ने 30 जुलाई को 12 साल की एक बच्ची से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी संचालक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया था कि मोइद खान समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है।

योगी ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, ‘‘यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान समाजवादी पार्टी से है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है। वह 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।’’

अयोध्या जिला प्रशासन ने गत शनिवार को मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला उसे ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन का आरोप है कि यह बेकरी तालाब को पाटकर बनाई गई थी।
 

आईएएनएस
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment