CM योगी की बड़ी कार्रवाई, IAS देवी शरण उपाध्याय को किया निलंबित

Last Updated 16 Jul 2024 12:21:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने अलीगढ़ में भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।


Yogi Adityanath

दरअसल, देवी शरण उपाध्याय साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती मिली थी। देवी शरण उपाध्याय पर आरोप है कि उन्होंने अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल किया था। प

ट्टों के आवंटन में अनियमितताएं सामने आने पर सीएम योगी ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। सीएम योगी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई हुई है।

बता दें कि अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने देवी शरण उपाध्याय के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद नियुक्ति विभाग ने उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया था।

हालांकि, बाद में सीएम योगी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। इस मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। फिलहाल निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबद्ध रहेंगे।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। सीएम योगी ने आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार को एक विवादित पोस्ट के बाद निलंबित किया था।

इसके अलावा आईपीएस अधिकारी सुभाष चंद्र दुबे को भी सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, आईपीएस वैभव कृष्ण, आईपीएस अधिकारी पवन कुमार पर भी गाज गिर चुकी है।
 

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment