UP: BSP को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान सपा में हुए शामिल

Last Updated 04 Jul 2024 03:25:05 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बसपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।


उनके साथ बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फजलुर्रहमान का स्वागत करते हुए कहा, "2019 के चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान को वोट देने की अपील की
की थी जिन्हें जनता ने चुना। इसके बाद लोकसभा में लगातार संपर्क बना रहा। उनके आने से सपा मजबूत होगी।

वहीं सपा में शामिल होने पर फजलुर्रहमान ने कहा, "पिछली लोकसभा में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। वहां उनकी सादगी और सरलता से प्रभावित था। जो एक बार अखिलेश से मिल लेता है उन्हीं का हो जाता है। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हो रहा हूं।"

UP की मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था खराब है : अखिलेश यादव

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपना पॉलिटिकल स्वास्थ्य सही करने में लगे हुए हैं तो विभाग कैसे सही होगा। इस सरकार में इमरजेंसी में कभी कोई इलाज नहीं मिल पाया है। स्वास्थ्य मंत्री पॉलिटिकल स्वास्थ्य बेहतर करना चाहते हैं, यह सरकार पता नहीं कौन सी पॉलिटिकल विटामिन चाहती है। सपा सरकार में जो मेडिकल कॉलेज चल भी रहे थे, उनको भाजपा ने खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था खराब कर दी है।

हाथरस में 121 मौतों पर अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर उत्तर प्रदेश में होते रहते हैं। पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है। इस तरह के आयोजन में ज्यादा लोग आते ही हैं। हादसे में सबसे ज्यादा जान महिलाओं की गई है। प्रशासन की कमी की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हाथरस कोई पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी हुए हादसों में स्वास्थ्य सेवाएं फेल थी।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन था। सबसे पहले वोट मांगने सहारनपुर गए थे। इनकी जीत हुई। हालांकि, दूसरे दल ने दूरी बना ली, लेकिन सांसदों से दूरी कभी नहीं रही।

आईएएनएस/समय लाइव डेस्क
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment