अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित
केंद्र सरकार ने अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए अधिसूचित किया है। इसके तहत अयोध्या में करीब 80 किलोमीटर का रिंग और 275 किलोमीटर की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा का राजमार्ग होगा।
![]() अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित |
अयोध्या का यह राष्ट्रीय राजमार्ग चार लेन का होगा। इससे अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। यह जानकारी केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को ट्वीट के जरिये दी।
यह परिक्रमा राजमार्ग बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर और गोंडा सहित 5 जिलों से होकर गुजरेगा। इन पांच जिलों से होकर गुजरने वाले चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग स्थिति बहुत खराब है। परिक्रमा करने वाले लोगों को नाव से नदी पार करनी पड़ती है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर बारिनबाग, अलियाबाद, नियामत गंज सहित कई कस्बे आते हैं। चार लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी और रायबरेली व सुलतानपुर के लोग भी नवविकसित राजमार्ग से जुड़ पाएंगे।
उधर, ‘चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग’ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की अधिसूचना जारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार जताया है। मुख्यमंत्री कहा कि यह अयोध्या के पुरातन गौरव की पुनस्र्थापना के लिए उठाया गया बड़ा कदम है।
Tweet![]() |