यूपी सीएम योगी ने बीमार पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मुलाकात की

Last Updated 04 Jul 2021 02:20:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की।


योगी ने बीमार कल्याण सिंह से मुलाकात की

89 वर्षीय कल्याण सिंह के शरीर में सूजन के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज नेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और डॉक्टरों को उनके लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

कल्याण सिंह, पिछले साल कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, एक महीने बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।



कल्याण सिंह राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भी रहे हैं।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment