उप्र में भाजपा की नेता ने कृषि कानूनों पर विरोध दर्ज कराते हुए दिया इस्तीफा

Last Updated 07 Apr 2021 02:56:33 PM IST

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता प्रियंवदा तोमर ने केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया।


उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता प्रियंवदा तोमर

तोमर ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब राज्य में जल्द ही पंचायत के चुनाव होने वाले हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देवंिसह को भेजे इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य में भाजपा नीत सरकार कृषि कानूनों के संबंध में किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जो चार महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।

तोमर ने कहा कि भाजपा की ‘‘किसान विरोधी’’ नीति की वजह से ही उन्होंने यह फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं को भी नजरअंदाज किया है और उनकी आकांक्षाएं पूरी करने में भी नाकाम रही है।’’

भाषा
मुजफ्फरनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment