Himachal Landslide: हिमाचल में भारी भूस्खलन व हिमपात से 200 सड़कें बंद
Last Updated 01 Mar 2025 08:11:31 AM IST
Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन हुआ और प्रमुख सड़कें व राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गये जिससे कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
![]() |
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रहे हिमपात और बारिश से राजमार्ग बाधित हो गये हैं।
राज्य भर में करीब 200 सड़कें बंद हो गई हैं जिससे कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों के कई इलाके शेष राज्य से कट गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि चंबा और मनाली में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।
हालांकि, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार ही होंगी।
उन्होंने बताया कि 2,300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा है।
| Tweet![]() |