नायब सिंह सैनी फिर होंगे हरियाणा के सीएम, शपथग्रहण आज
हरियाणा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।
नायब सिंह सैनी |
सैनी ने समर्थक विधायकों की सूची भी सौंपी, जिसके बाद राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को कैबिनेट सहित शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
नई सरकार का शपथ ग्रहण बृहस्पतिवार को पंचकूला में होना है, जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे।
समारोह में शामिल होने के लिए 17 राज्यों के सीएम, 16 डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्रिमंडल के 11 सदस्य, राज्यों के कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल, लोकसभा व राज्यसभा सांसद व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी आएंगे।
सैनी जिस वक्त राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे तो साथ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा हरियाणा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और भाजपा प्रदेशध्यक्ष मोहन लाल बडौली के साथ भाजपा को समर्थन देने वाले तीनों निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, राजेश जून व देवेंद्र कादियान भी मौजूद रहे।
| Tweet |