दक्षिण मुंबई में छत का बड़ा हिस्सा ढह गया, 35 लोग बचाये गये
दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में शुक्रवार को सुबह पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल की छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसके बाद कम से कम 35 लोगों को बचाया गया।
![]() मुंबई में छत का बड़ा हिस्सा ढह गया, 35 लोग बचाये गये |
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वजू कोटक मार्ग पर आशापुरा इमारत में हुए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बचाव कार्य अब भी जारी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मरम्मत के दौरान तीसरी मंजिल की छत का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे सीढियों से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। दमकल विभाग ने कम से कम 35 लोगों को बचाया है।’’
#UPDATE | The middle portion of a four-storey building had collapsed which was being repaired. No one is injured or missing. We are removing the debris now, says Fire Officer#Mumbai pic.twitter.com/Bu0BqTY7cZ
— ANI (@ANI) June 25, 2021
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने इस पुरानी इमारत के मरम्मत का काम हाथ में लिया था। दमकल विभाग के कर्मियों के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।
| Tweet![]() |