महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के आवास पर ईडी ने दूसरी बार मारा छापा

Last Updated 25 Jun 2021 10:27:03 AM IST

एक महीने में दूसरी बार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर पर छापा मारा।


ईडी ने अनिल देशमुख के घर पर दूसरी बार मारा छापा (फाइल फोटो)

यह मामला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है।

ईडी की टीम गुरुवार रात मुंबई से नागपुर पहुंची। टीम ने आज तड़के स्थानीय ईडी अधिकारियों की मदद से देशमुख के जीपीओ चौक स्थित आवास और उनके करीबी सहयोगियों के आवासों पर छापे मारे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंह ने राज्य के पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका भी दायर की थी जिसमें कहा गया था कि देशमुख ने पूर्व सहायक निरीक्षक सचिन वजे को मुंबई में बार, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों से प्रति माह लगभग 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के लिए कहा था।

सिंह ने अपने पत्र में वजे और सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल के नाम का भी उल्लेख किया था, जिन्हें कथित तौर पर देशमुख ने पैसों की वसूली के लिए कहा था।

गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरुआत में, ईडी ने एक पुराने व्यवसायी धर्मपाल अग्रवाल और दो सीए- भाविक पंजवान और सुधीर बेहती- के घर पर छापा मारा था, जो देशमुख के बहुत करीबी थे।
 

वार्ता
नागुपर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment