जनता पार्टी के अनुभवी नेता पूर्व सांसद संभाजीराव काकडे का निधन

Last Updated 10 May 2021 04:04:54 PM IST

जनता पार्टी के अनुभवी नेता एवं बारामती लोकसभा सीट से पूर्व सांसद संभाजीराव काकडे का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण यहां स्थित उनके आवास पर सोमवार सुबह निधन हो गया।


पूर्व सांसद संभाजीराव काकडे का निधन

वह 90 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे एवं उनके परिवार हैं।
काकडे के परिजन ने उनके निधन की जानकारी दी।
सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में लालासाहेब के नाम से जाने जाने वाले काकडे को जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 1977 और 1984 में बारामती से लोकसभा में चुना गया था।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने काकडे के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बारामती ने एक मजबूत राजनीतिक शख्सियत को खो दिया।

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘वह जनता दल के अनुभवी नेता थे और उन्होंने राज्य की राजनीति में बहुत प्रभाव डाला। उन्होंने नए नेतृत्व के मार्गदर्शन का काम किया।’’
काकडे के परिजन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पुणे में किया जाएगा।

 

भाषा
पुणे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment