Delhi Weather : आंधी तूफान ने दिल्ली की फिजा बदली

Last Updated 12 Apr 2025 06:59:22 AM IST

Delhi Weather : शुक्रवार को आंधी तूफान ने दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल दिया। वैसे तो बृहस्पतिवार को हुई हल्की बारिश ने पहले ही मौसम का मिजाज बदल दिया था।


आंधी तूफान ने दिल्ली की फिजा बदली

आज शाम ढलते ही करीब 40-50 किलोमीटर  की रफ्तार से चली आंधी ने पूरी फिजा बदल कर रख दी। आंधी के साथ कुछ एक इलाके में बारिश होने की भी खबर है।

खबर लिखे जाने तक दिल्ली में तेज आंधी जैसी स्थिति बनी हुई थी और हल्की बूंदाबांद हो रही है। आंधी तूफान के बाद मौसम में ठंडक सी आ गई थी, जो पिछले तीन चार दिनों से लोगों को झुलसा रही थी।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी है।  

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज यहां का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

आज यहां का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौमस विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में शनिवार को यहां के तापमान के 35 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। कुछ एक इलाकों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता 68 प्रतिशत रही। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान इस मौसम में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लगातार तीन दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही।

बुधवार को तीन साल में सबसे गर्म रात दर्ज की गई और यहां न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 172 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment