CM Atishi Resigns: आतिशी का इस्तीफा मंजूर, बनी रहेंगी कार्यवाहक CM

Last Updated 10 Feb 2025 07:27:43 AM IST

CM Atishi Resigns: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना (VK Saxena) को अपना इस्तीफा सौंप दिया।


आतिशी

अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। आम आदमी पार्टी को भले ही विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं।

उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि सक्सेना ने निवर्तमान मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने को कहा है।

भाजपा नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

राज निवास ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, माननीय उपराज्यपाल वीके सक्सेना को रविवार को मुख्यमंत्री आतिशी का इस्तीफा मिला।

उन्होंने नई सरकार के गठन तक उन्हें अपने पद पर बने रहने को कहा है।

उपराज्यपाल ने शनिवार आठ फरवरी से दिल्ली विधानसभा भंग कर दी थी।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment