निर्वाचन आयोग ने की दिल्ली विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा
Last Updated 19 Dec 2024 07:15:11 AM IST
दिल्ली विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव से पहले ईसी ने बुधवार सुबह यहां मध्य दिल्ली में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।
![]() निर्वाचन आयोग |
नई दिल्ली से भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज, ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और पार्टी के नेता जास्मीन शाह ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक करीब आधे घंटे तक चली और इसमें कई विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्ते चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की।
| Tweet![]() |