दिल्ली महिला आयोग ने तत्काल प्रभाव से सभी संविदा कर्मचारियों को किया बर्खास्त
Last Updated 22 Oct 2024 08:43:15 AM IST
दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने दिवाली के अवसर पर संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को एक आदेश में अपने सभी संविदा कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।
दिल्ली महिला आयोग ने तत्काल प्रभाव से सभी संविदा कर्मचारियों को किया बर्खास्त |
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस कदम के पीछे BJP को जिम्मेदार ठहराया है।
पार्टी ने कहा कि यह निराशाजनक है कि पार्टी (BJP) ने इसके लिए 'क्रूरतापूर्वक' दिवाली का दिन चुना, जिससे डीसीडब्ल्यू के सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो गए और प्रभावी रूप से उनके परिवारों का त्यौहार 'समाप्त' हो गया।
डीसीडब्ल्यू ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 29 अप्रैल के आदेश का हवाला दिया, जिसमें कर्मचारियों की बर्खास्तगी के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी दी गई थी।
| Tweet |