नहीं बची केजरीवाल की ‘गारंटी’, जमानत भी नहीं बचा पाए कई प्रत्याशी

Last Updated 09 Oct 2024 08:25:31 AM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे ने आम आदमी पार्टी को सकते में डाल दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की गारंटी को जनता ने नकार दिया है।


नहीं बची केजरीवाल की ‘गारंटी’, जमानत भी नहीं बचा पाए कई प्रत्याशी

पार्टी के अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। आप को केवल नोटा से अधिक वोट मिले हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच आत्ममंथन का दौर शुरू है। साथ ही दिल्ली की सल्तनत बचाए रखने के लिए भी योजनावद्ध तरीके से जुटने की कवायद शुरू है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं हो पाया। आत्म विास से लवरेज आप ने दनादन 89 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। बीच-बीच में आप नेता कांग्रेस को अल्टीमेटम भी देते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। कुल मिलाकर कांग्रेस ने आप को तब्बजो नहीं दी।

केजरीवाल जब जेल में थे तो उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव प्रचार का जिम्मा खुद संभाल लिया था। बहरहाल जमानत पर रिहा होने के बाद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार किया और खुद मोर्चा संभाल लिए। केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में हरियाणा का लाल होने की दुहाई दी।

चुनाव प्रचार में पूरे विास के साथ कहा कि उनके बिना हरियाणा में किसी की सरकार नहीं बनेगी। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता भी मूलत: हरियाणा के निवासी हैं और पिछले पांच वर्षो से हरियाणा में काम कर रहे हैं।

यहां तक कि प्रदेश उपाध्यक्ष भी विधानसभा चुनाव में जमानत नहीं बचा पाए। हरियाणा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल और उनकी पत्नी के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पूरी ताकत से जुटे हुए थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा ने भी धुंआधार प्रचार किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि हरियाणा पंजाब और दिल्ली के सीमावर्ती राज्य हैं, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। इन दोनों राज्यों के तमाम प्रभावशाली नेता हरियाणा में डेरा डाले हुए थे, लेकिन किसी का प्रभाव वहां नहीं पड़ा। इससे जाहिर हो रहा है कि केजरीवाल का आभामंडल फिका पड़ रहा है। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप के सामने कड़ी चुनौती है।

समय डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment