Swati Maliwal : दिल्ली CM आवास पर चूड़ियों के साथ BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन
स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) मामले में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के विरुद्ध भाजपा (BJP) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
![]() स्वाति मालीवाल पर हमला मामले में दोषियों पर कार्रवाई कड़ी कार्रवाई के लिए चूड़ियां लेकर सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। फोटो : एसएनबी |
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने अपनी सहयोगियों के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर जाकर उन्हें चूड़ियां दिखाकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री की चुप्पी शर्मनाक है। इससे साबित होता है कि इस घटना के पीछे केजरीवाल का दिमाग है। महिला मोर्चा के साथ पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों के इस प्रदर्शन का नेतृत्व ऋचा पांडेय मिश्रा कर रही थीं। इस मौके पर प्रवीण शंकर कपूर के साथ सरिता तोमर, प्रियल भारद्वाज, वैशाली पोद्दार, शिखा माथुर, गुंजन गुप्ता, शोभा शुक्ला, प्रवीना शर्मा, अनिल शर्मा, सीमा निगम के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ऋचा पाण्डेय मिश्रा ने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के कारण आज दिल्ली की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
यह घटना इसलिए और शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री आवास के अंदर एक राज्यसभा सदस्य के साथ बदसलूकी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री घर में या सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कैसे देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया है कि आप में महिलाओं के साथ एक के बाद एक घटना हो रही है और पार्टी के मुखिया चुप्पी साधे हुए हैं। प्रियल भारद्वाज ने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ जो हुआ है, वह बेहद निंदनीय है। सरिता तोमर ने केजरीवाल की चुप्पी पर हैरानी जताई है।
| Tweet![]() |