दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर लवली, राजकुमार चौहान समेत कई नेता BJP में हुए शामिल

Last Updated 05 May 2024 06:52:22 AM IST

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


अरविंदर लवली, राजकुमार चौहान समेत कई नेता BJP में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में कांग्रेस के सभी पूर्व नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ विपक्षी पार्टी के गठबंधन की आलोचना की।

भाजपा का दामन थामने के बाद लवली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने उन्हें और उनके सहयोगियों को ऐसे समय पार्टी में शामिल होने का अवसर दिया जब वे खोया हुआ महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी मौजूदा लोकसभा चुनाव में बड़े बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेंगे। लवली ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन का विरोध करते हुए दिल्ली कांग्रेसअध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

ऐसा माना जाता है कि उनके साथ कुछ अन्य नेता भी इस बात से नाराज थे कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार और उदित राज को उम्मीदवार बनाया।

लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी होगी क्योंकि वह 2018 में पार्टी (भाजपा) में कुछ समय रहने के बाद इसे छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पुरी ने इन नेताओं की प्रशंसा की और कहा कि भाजपा उनकी सेवाओं का प्रभावी ढंग से उपयोग करेगी।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment