Delhi में ससुर पर गोली चलाने के आरोप में दामाद गिरफ्तार

Last Updated 04 Dec 2023 11:12:23 AM IST

दिल्ली पुलिस ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने पैसों के विवाद में अपने ससुर पर गोली चलाई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी


आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी विकास उर्फ विक्की उर्फ जॉनी के रूप में हुई, जो पहले भी हत्या और उत्पाद शुल्क अधिनियम के उल्लंघन सहित चार आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 26-27 नवंबर की दरमियानी रात को नजफगढ़ थाने में जय विहार इलाके में फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्ष वर्धन ने कहा,“पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने पैसे के विवाद के कारण उसे मारने के इरादे से उस पर गोली चलाई थी।”

हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। तदनुसार, विकास के घर पर छापेमारी की गई और उसे अध्यापक कॉलोनी, नांगलोई से पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा, " जांच के दौरान, एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment