महिला आरक्षण को लेकर Congress कभी भी गंभीर नहीं रही, विपक्ष बिल को पचा नहीं पा रहा है : Amit Shah

Last Updated 19 Sep 2023 09:00:51 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रतीकात्मकता को छोड़कर, कभी भी महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं रही।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने निशाना साधते हुए आगे कहा कि चाहे कांग्रेस श्रेय लेने के लिए कितने ही स्टंट क्यों न कर ले, लेकिन उनका दोहरा चरित्र कभी छुपेगा नहीं।

अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं द्वारा महिला आरक्षण का श्रेय लेने वाले बयानों पर कटाक्ष करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, "भारत भर में लोग संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश होने पर खुशी मना रहे हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

अफसोस की बात है कि विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है और इससे भी अधिक शर्मनाक बात यह है कि प्रतीकात्मकता को छोड़कर, कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं रही।

या तो उन्होंने कानूनों को समाप्त होने दिया या उनके मित्र दलों ने विधेयक को पेश होने से रोक दिया। उनका दोहरा चरित्र कभी छुपेगा नहीं, चाहे वे श्रेय लेने के लिए कितने ही स्टंट क्यों न कर लें।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment