दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी

Last Updated 21 Apr 2021 08:56:28 AM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कोरोना के वर्तमान हालातों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील की कि दिल्ली को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए और कहा कि कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे में ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,‘दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए। कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई है।’

उधर केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को मंगलवार को सूचित किया कि फिलहाल दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और कुछ उद्योगों को छोड़कर ऑक्सीजन के अन्य तरह के औद्योगिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अदालत को बताया गया कि 20 अप्रैल तक की स्थिति के अनुसार, मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता में 133 प्रतिशत की असामान्य बढ़ोतरी का अनुमान है। दिल्ली द्वारा बताई गई मांग का प्रारंभिक अनुमान 300 मीट्रिक टन का था, जिसका संशोधित अनुमान बढ़कर 700 मीट्रिक टन हो गया। केंद्र ने उच्च न्यायालय को यह जानकारी भी दी कि उसने दिल्ली सरकार के अस्पतालों को करीब 1,390 वेंटिलेटर मुहैया करवाए हैं।



एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment