Jharkhand: बोकारो में कोबरा कमांडो और पुलिस की मुठभेड़ 1 करोड़ का इनामी नक्सली समेत 8 ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
![]() |
अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के अभियान में आठ नक्सली मारे गए और एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर), आठ देसी बंदूक एवं एक पिस्तौल बरामद की गई।
झारखंड | बोकारो मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी माओवादी विवेक भी मारा गया। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं: डीजीपी झारखंड pic.twitter.com/1VsixZmhRk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2025
अधिकारियों बताया कि इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है।
कोबरा सीआरपीएफ की विशेष इकाई है जो जंगलों में युद्ध संबंधी रणनीति में दक्षता के लिए जानी जाती है।
यह अभियान मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की केंद्र सरकार की घोषणा के तहत चलाया गया।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर सकते हैं तथा इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों और संबंधित विषयों की व्यापक समीक्षा की जा सकती है।
इस साल, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 140 से अधिक माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को देश में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का ‘‘अंतिम बचा गढ़’’ कहते हैं।
| Tweet![]() |