सेतुसमुद्रम के पक्ष में माकपा युवा इकाई की &#
Last Updated 12 Feb 2010 02:43:08 PM IST
![]() |
नयी दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा इकाई 'डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया' (डीवाईएफआई) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेतुसमुद्रम के क्रियान्वयन की मांग के समर्थन में शुक्रवार से 24 घंटे की भूख हड़ताल आरंभ कर दी।
सेतुसमुद्रम परियोजना के तहत भारत के पूर्वी समुद्री तट को पश्चिमी तट से जोड़ा जाना है। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने दिल्ली के जंतर मंतर पर डीवाईएफआई की तमिलनाडु इकाई की ओर से आयोजित भूख हड़ताल की शुरूआत की।
वृंदा ने कहा कि केंद्र सरकार को बिना विलंब किए इस परियोजना को क्रियान्वित करना चाहिए। डीवाईएफआई का कहना है कि भूख हड़ताल में 500 युवक हिस्सा ले रहे हैं।
Tweet![]() |