लखनऊ में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं प
Last Updated 16 Feb 2010 04:40:35 PM IST
![]() |
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में शहीद स्मारक के पास प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं का नेतृत्व कर रही उप्र कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग भी किया। विदित हो कि महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर रही थी तभी उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में रीता बहुगुणा धरने पर बैठ गई हैं।
Tweet![]() |