राष्ट्रमंडल खेल से पहले नहीं हो सकती यमुना
Last Updated 17 Feb 2010 07:12:33 PM IST
![]() |
नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि तीन से 14 अक्टूबर के बीच राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले यमुना की सफाई नहीं हो पाएगी।
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘कुछ महीनों के भीतर ही यमुना की सफाई नहीं की जा सकती है। इसमें अभी और समय लगेगा। हमने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले इसकी सफाई का कभी वादा नहीं किया था।‘
उन्होंने कहा, ‘हम इसकी सफाई के लिए प्रयास कर रहे हैं। यमुना में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिए अवरोधक लगाए जा रहे हैं।‘
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के अनुसार निजामुद्दीन के पास यमुना पर 10 माह तक निगरानी रखी गई। निगरानी के दौरान पता चला कि यमुना का पानी पीने के लिए तो दूर, नहाने के लिए भी उपयुक्त नहीं है।
Tweet![]() |