Aaj Ka Rashifal, 28 April 2025: महादेव का दिन आज, देखें आज का राशिफल और दैनिक पंचांग

Last Updated 28 Apr 2025 12:12:00 PM IST

आज 28 अप्रैल, 2025 सोमवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। सनातन धर्म में सोमवार के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।


हिन्दू कैलेंडर और पंचांग से जाने आज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और राहुकाल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:43, काशी-प्रात: 05:24, कानपुर-प्रात: 05:33, पटना-प्रात: 05:15, देहरादून-प्रात: 05:37, गोरखपुर-प्रात: 05:20, लखनऊ-प्रात: 05:30 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:54, काशी-सायं 18:27, कानपुर-सायं 18:39, पटना-सायं 18:18, देहरादून-सायं 18:53, गोरखपुर-सायं 18:27, लखनऊ-सायं 18:37 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली- प्रात: 05:43, काशी-प्रात: 05:25, कानपुर-प्रात: 05:34, पटना-प्रात: 05:16, देहरादून-प्रात: 05:37, गोरखपुर-प्रात: 05:21, लखनऊ-05:31 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 19:47, काशी-रात्रि 19:15, कानपुर-रात्रि 19:29, पटना-रात्रि 19:07, देहरादून-रात्रि 19:47, गोरखपुर-रात्रि 19:17, लखनऊ-रात्रि 19:27 बजे।

राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 08, शक् संवत् 1947। वैशाख शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2082, सौर (मेष) वैखाख मास की 15, प्रविष्टें।  बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (01) रात्रि 21:10 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र रात्रि 21:37 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग रात्रि 20:03 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 02:53 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। वैशाख मास शुक्ल पक्षारम्भ। देव दामोदर तिथि (आसाम) शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रात: 06:16 बजे प्रवेश करेगा।    

देखें आज का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।      

बृषभ : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।  जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।         

मिथुन : मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।       

कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।  

सिंह : नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।        

कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।           

तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। शंकाओं पर काबू रखें ईर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें।     

वृश्चिक : धार्मिक क्रियाकलापों में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वाकपटुता से संबंधों में लोकप्रियता बढ़ेगी।      
धनु : अत्यधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियन्तण्रकरें। नये रचनात्मक कायरे में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।  

मकर : सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-बिहार पर नियन्तण्रकरें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।    

कुंभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छवि बनाएंगे।

मीन : किसी नये कार्य से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment