Lok Sabha Election 2024 Voting : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 47.3% मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

Last Updated 20 May 2024 07:11:59 AM IST

Lok Sabha Election 2024 Voting : छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 47.3 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

  • 16:55 : मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो, दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 62.72 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
  • 16:55 : अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, दोपहर 3 बजे तक लद्दाख में 61.26, झारखंड में 53.90, ओडिशा में 48.95, उत्तर प्रदेश में 47.55, बिहार में 45.33 और जम्मू कश्मीर में 44.90 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
  • 16:51 : बिहार की पांच सीटों पर 3 बजे तक 45.33 फीसदी मतदान, मुजफ्फरपुर आगे, सारण पीछे; वही झारखंड में 3 बजे तक करीब 54 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
  • 16:49 : यूपी के 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 47.55% मतदान दर्ज हुआ।
  • 16:48 : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 48 प्रतिशत के लगभग (47.53 प्रतिशत) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
  • 16:30 : महाराष्ट्र में पांचवें चरण के चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 38.77% मतदान दर्ज किया गया।
  • 16:00 : प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है, देश की दिशा और दशा बदलने वाला चुनाव है। नरेंद्र मोदी बार-बार कह रहे हैं वे 400 पार करना चाहते हैं क्योंकि वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
  • 16:00 : शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है, देश की दिशा और दशा बदलने वाला चुनाव है।
  • 15:59 : अभिनेता संजय दत्त ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैं सबसे अपील करता हूं कि सब लोग वोट जरूर करें..."
  • 15:57 : अभिनेता शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
  • 15:45 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है। अभिनेता रणबीर कपूर ने वोट डाला।
  • 15:30 : अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।
  • 15:20 : अभिनेत्री ज़रीन खान ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 15:20 : अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे।
  • 15:20 : अभिनेता अमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • 15:19 : अभिनेत्री रेखा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।
  • 15:19 : अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, "वोट देना बहुत महत्वपूर्ण हैं, तो सभी से अनुरोध है कि वे जाकर वोट दें।"
  • 13:54 : दोपहर 1 बजे तक राज्यों का मतदान प्रतिशत - उत्तर प्रदेश 39.55, ओडिशा 35.31, जम्मू कश्मीर 34.79, झारखंड 41.89, पश्चिम बंगाल 48.41, बिहार 34.62 , महाराष्ट्र 27.78, लद्दाख 52.02
  • 13:32 : निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपना वोट डाला।
  • 13:32 : मतदान के बीच रायबरेली में हंगामा, रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का विरोध हुआ है। खबर है कि रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे हैं।
  • 13:07 : मुझे गर्व है कि आज भारी मात्रा में सब यहां मतदान करने आए हुए हैं और जो नहीं आए हैं वो शाम तक आकर अपना वोट डालें : अभिनेत्री दिव्या दत्ता
  • 13:07 : अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने किया मतदान।
  • 13:03 : अभिनेता इमरान हाशमी ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
  • 12:49 : मतदान करने के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि मतदान हर नागरिक का सबसे बड़ा हक है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं सबसे अपील करती हूं कि वोट जरूर दें।
  • 12:40 : यह सबसे बड़ा त्योहार है और सभी को वोट करना चाहिए क्योंकि आपको 5 साल बाद यह मौका मिलेगा। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है : अभिनेता मनोज बाजपेयी
  • 12:40 : अभिनेता मनोज बाजपेयी ने डाला वोट
  • 12:39 : अभिनेता अनुपम खेर ने डाला वोट। उन्होंने कहा कि आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए, ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए, ये हम तय कर सकें। उन्होंने कहा कि अंगुली पर लगा स्याही का तिक माथे
  • 12:05 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग जारी है। इसी बीच हुगली लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से झड़प हुई।
  • 11:44 : सुबह 11 बजे तक राज्यों का मतदान प्रतिशत - उत्तर प्रदेश 27.76, जम्मू कश्मीर 21.37, ओडिशा 21.07, पश्चिम बंगाल 32.70, झारखंड 26.18, बिहार 21.11, महाराष्ट्र 15.93, लद्दाख 27.87
  • 11:40 : अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 11:40 : अभिनेता और निर्माता व भाई रघु राम और राजीव लक्ष्मण ने मतदान किया।
  • 11:39 : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच सात सीटों पर मतदान चल रहा है।
  • 11:39 : एक्ट्रेस अनिता राज ने किया मतदान। उन्होंने कहा, हम सभी इस देश के जिम्मेदार नागरिक हैं आप आए और वोट करें। मुझे पता चला है कि कम संख्या में वोट हो रहे हैं तो आलसी मत बनिए, बाहर निकलें और मतदान करें, यह बहुत महत्वपूर्ण है।
  • 11:38 : रक्षामंत्री राजना​थ सिंह ने वोट डाला
  • 11:37 : गोविंदा ने डासा वोट। मतदान करने के बाद अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, अभी किसी और विषय पर चर्चा नहीं होगी। घर से बाहर आएं और वोट करें।
  • 11:36 : अभिनेता राहुल बोस ने किया वोट
  • 11:36 : वरिष्ठ फिल्म ​अभिनेता धर्मेंद्र ने डाला वोट
  • 11:36 : मुंबई गायक कैलाश खैर ने भी मतदान किया।
  • 11:31 : महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ डाला वोट
  • 11:31 : अभिनेता रणदीप हुडा ने डाला वोट। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र में वोट के ज़रिए आपको अपना और अपने देश का भविष्य तय करने का अधिकार है। आपको वोट ज़रूर करना चाहिए…लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लें और वोट करें.’
  • 11:30 : अभिनेता सुनील शेट्टी ने डाला वोट
  • 11:30 : हेमा मालिनी और उनकी बेटी अभिनेत्री ईशा देओल ने मुंबई में डाला वोट
  • 9:56 : सुबह 9 बजे तक सभी राज्यों का मतदान प्रतिशत - उत्तर प्रदेश 12.89%, ओडिशा 6.87%, जम्मू कश्मीर 7.63%, झारखंड 11.68% , पश्चिम बंगाल 15.35%, बिहार 8.86% , महाराष्ट्र 6.63% , लद्दाख 10.51%
  • 9:39 : अभिनेता परेश रावल ने डाला वोट । उन्होंने कहा कि वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे उनके टैक्स में बढ़ोतरी कर दो।
  • 9:38 : बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कैसरगंज में मतदान किया।
  • 9:38 : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘हर वोट विकसित भारत का आधार, लोकतंत्र के पर्व में सहभागी और सहयोगी बने.
  • 9:28 : Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: राहुल गांधी ने लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज पांचवें चरण का मतदान है! पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।
  • 9:28 : दिग्गज अभिनेत्री शोभा खोटे ने डाला वोट
  • 9:28 : अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने डाला वोट
  • 9:27 : केंद्रीय मंत्री और उजियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय ने कहा कि ‘मैं भी अभी मतदान करने निकला हूं, बिहार में 40 की 40 सीट एनडीए जीतेगी
  • 9:27 : मुंबई में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार संग वोट डाला।
  • 9:27 : मैं सभी से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें। हम प्रदेश के 80 के 80 सीटें जीत रहे हैं अमेठी और रायबरेली भी जीत रहे हैं : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
  • 9:26 : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वोट डाला।
  • 9:25 : मुझे उम्मीद है कि लोग अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की आवाज, जनता का वोट है। मैं बारामूला के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें : उमर अब्दुल्ला
  • 9:25 : जम्मू और कश्मीर JKNC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने वोट डाला।
  • 8:50 : अभिनेता राज कुमार राव में ने वोट मुंबई में वोट किया और लोगों से वोट डालने की अपील भी की
  • 8:50 : सारण लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा कि ‘यह लोकतंत्र का त्योहार है. मैं सभी मतदाताओं से अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करती हूं
  • 8:49 : वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बाहर निकल कर मतदान करें : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर
  • 8:48 : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डाला।
  • 8:48 : भाजपा के रायबरेली उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने किया मतदान
  • 8:24 : मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम कहते हैं, "पहले मैं एक मंदिर जाऊंगा और फिर अपना वोट डालूंगा और उसके बाद, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करूंगा।
  • 8:20 : फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपना वोट डाला।
  • 8:20 : अभिनेता फरहान अख्तर और डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी मतदान किया।
  • 8:19 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर एक पोस्ट किया है उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘लोकसभा चुनाव में आज लखनऊ समेत पांचवें चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। आप लोग जितना अधिक मतदान करेंगे, उतना ही विकसित
  • 7:48 : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • 7:48 : अक्षय कुमार ने कहा कि मैं विकसित भारत देखना चाहता हूं, इसी बात को ध्यान में रखकर वोट डाला है।
  • 7:47 : अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 7:32 : हावड़ा से भाजपा उम्मीदवार रथिन चक्रवर्ती ने अपना वोट डाला। TMC ने इस सीट से अपने मौजूदा सांसद प्रसून बनर्जी को मैदान में उतारा है।
  • 7:31 : Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: BSP प्रमुख मायावती ने कहा कि ‘मैं सभी से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें।
  • 7:30 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से खास अपील की है उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘सम्मानित मतदाता बंधुओं, लोक सभा चुनाव का कल पांचवा चरण है। मेरी अपील है कि आप सभी मतदान अवश्य करें। आपका अमूल्य वोट ‘सशक्त सुरक्षित भारत’ का आधार बनेगा और
  • 7:29 : गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा ‘आज जम्मू-कश्मीर के बारामुला के मतदाता लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने जा रहे हैं। मैं यहां के निवासियों से यह अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर ऐसे परिवारों को जवाब दें, जिन्होंने दशकों तक आपको
  • 7:27 : Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
  • 7:26 : PM मोदी ने वोटरों से की विशेष अपील, उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Lok Sabha Election 2024 Voting

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा 61.3 फीसदी मतदान दर्ज किया है। वहीं, महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है, जहां दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 38.8 प्रतिशत वोटर्स ने ही वोट किया है।

पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के केएल शर्मा हैं। वहीं मुंबई से पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।

5वें चरण में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस चरण में मुंबई, ठाणे, लखनऊ जैसे नगरों में मतदान हो रहा है।

मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। पांचवें चरण में 8|95 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। लगभग 9.47 लाख अधिकारी, 94,732 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।

चरण 5 के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं। इन्हें अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन दिए जाने से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 2000 उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड), 2105 स्थाई (स्टेटिक) निगरानी टीमें, 881 वीडियो निगरानी टीमें और 502 वीडियो देखने वाली टीमें निगरानी रख रही हैं।

कुल 216 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां और 565 अंतरराज्यीय सीमा चौकियां शराब, नशीली दवाएं (ड्रग्स), नकदी और मुफ्त वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।

चुनाव आयोग के मुताबिक गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया युक्त स्थान (शेड), शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने तथा जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती चार चरणों में अब तक लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चल रहे आम चुनावों के पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति मतदान कर चुके हैं।

बचे हुए इन 3 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment