Lok Sabha Election 2024 : पूर्वी दिल्ली में आज रोड शो करके चुनाव प्रचार अभियान की करेंगी शुरूआत सुनीता केजरीवाल

Last Updated 27 Apr 2024 10:57:05 AM IST

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) 27 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करेंगी।


दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी (Atishi) ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि वह शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर रोड शो करके चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। वह रविवार को भी पश्चिमी दिल्ली में एक रोड शो करेंगी।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल जनता से ‘AAP’ के लिए मत और आशीर्वाद मांगेंगी।

सुनीता केजरीवाल दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में पार्टी के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगी।

आज शनिवार को वह पूर्वी दिल्ली में अपना पहला रोड शो करेंगी।

विदित हो कि ईडी द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने से ‘आप’ का चुनाव प्रचार अभियान बहुत प्रभावित हुआ है। ऐसे में सुनीता केजरीवाल उनकी अनुपस्थिति में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए खुद रोड शो करेंगी।

सुरेन्द्र देशवाल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment