Maharashtra LS Election 2024: नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में चुनाव कर्मचारियों को पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू, 19 को पहला मतदान
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में लोकसभा चुनाव से महज तीन दिन पहले अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर हेलीकॉप्टरों के जरिये 295 चुनाव कर्मचारियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
|
गढ़चिरौली को उग्रवाद प्रभावित जिला माना जाता है।
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि चुनाव कर्मचारियों के दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और अन्य उपकरणों के साथ गढ़चिरौली के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
गढ़चिरौली में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
#WATCH महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव से पहले गढ़चिरौली में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2024
गढ़चिरौली में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। pic.twitter.com/nhd1vosh2m
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना और सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से गढ़चिरौली के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर 68 बूथों के 295 मतदान कर्मियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद अशोक नेते का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. नामदेव किरसन से होगा।
निर्वाचन क्षेत्र में 16,12,930 मतदाता हैं, जिनमें 8,11,836 पुरुष, 8,010,82 महिलाएं और 12 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
| Tweet |