Mizoram Election Result 2023 LIVE : मिजोरम चुनाव के नतीजे आज, यहां देखें पल-पल का अपडेट

Last Updated 04 Dec 2023 07:26:12 AM IST

Mizoram Assembly Election Results 2023 live : मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर के दिन मतदान हुआ था। वोटों की गिनती आज होगी। मिजोरम के कुल 8.52 लाख मतदाताओं में से 80.66% ने 7 नवंबर को 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

  • 14:29 : मिजोरम के सीएम ज़ोरमथांगा शाम 4 बजे राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलेंगे। उनके सीएम पद से इस्तीफा देने की संभावना है.
  • 13:57 : दो सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है।
  • 13:57 : मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 25 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। वहीं एमएनएफ ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है।
  • 13:28 : ZPM पहले ही 25 सीटें जीत चुकी है और दो पर आगे चल रही है। MNF ने आठ सीटें जीत ली हैं और दो पर आगे चल रही है।
  • 13:28 : एमएनएफ के उम्मीदवार आर. लालथंगलियाना साउथ तुईपुई सीट से जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ से हार गए। लालपेखलुआ को 5,468 मत मिले, जबकि लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सी लालडिंतलुआंगा को 2,958 वोट मिले।
  • 12:59 : आइजोल पूर्व-1 निर्वाचन क्षेत्र में जेडपीएम के लालथनसांगा ने मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा को हरा दिया है। सीएम को 2101 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।
  • 12:42 : जेडपीएम के उपाध्यक्ष डॉ केनेथ चवांगलियाना ने कहा है कि जीत के बाद हमारी प्राथमिकता खेती, खाद्यान्न उगाने में आत्मनिर्भर बनने और बिजली एवं संचार को बढ़ाने और युवाओं के मुद्दों को सुलझाना होगा।
  • 12:42 : जेडपीएम के उपाध्यक्ष डॉ केनेथ चवांगलियाना ने कहा है कि मुझे ऐसा लगता है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं।
  • 12:40 : जेडपीएम ने मिजोरम में 12 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा है कि कल या परसों मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा
  • 11:57 : इसके अलावा दल 20 सीटों पर आगे भी चल रहा है। राज्य में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत है।
  • 11:57 : भारत निर्वाचन आयोग ने मिजोरम की 6 सीटों पर विजेताओं की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर विपक्षी दल ZPM आगे चल रही है। अब तक पार्टी ने कोलासिब, आइजोल पश्चिम-1, आइजोल पश्चिम-2, तुइचांग, दक्षिण तुइपुइ से जीत हासिल की है।
  • 11:29 : जेडपीएम के कार्यकर्ताओं ने बढ़त दर्ज करने के बाद सेरछिप में जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं और कुल 40 सीटों में से 24 पर आगे चल रही हैं।
  • 11:16 : जेडपीएम 29 सीटों पर आगे चल रही है और एमएनएफ 7 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर और अन्य दल तीन सीट पर आगे हैं।
  • 11:06 : मुख्यमंत्री जोरमथांगा आइजोल पूर्व-1 सीट से पीछे चल रहे हैं। जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा अपने गृह क्षेत्र सेरछिप सीट पर आगे चल रहे हैं। मिजोरम कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता का आइजोल पश्चिम-3 से पीछे चल रहे हैं।
  • 10:53 : आईजोल वेस्ट-2 सीट से जेडपीएम के लालनघिंगलोवा हमार को 4819 वोटों से जीत मिली है। इस तरह जेडपीएम अभी तक 2 सीटें जीत चुकी है।
  • 10:30 : मिजोरम के डिप्टी सीएम तावंलुइया तुईचांग में जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआनावमा से हार गए। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के तावलुइया को 6,079 वोट मिले। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा को 6,988 वोट मिले।
  • 10:23 : मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्लू चुआनवामा को तुईचांग विधानसभा सीट से जीत मिली है। उन्होंने दो राउंड वोटों की गिनती के बाद 909 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
  • 10:14 : जेडपीएम बहुमत के आंकड़े को पार चुकी है। बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत है। हालांकि, जेडपीएम 24 सीटों पर आगे चल रही है। सत्तारूढ़ एमएनएफ 13 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। अन्य दल दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।
  • 10:09 : जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा सेरछिप से कुल 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 9:57 : जेडपीएम 21 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एमएनएफ 14 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 3 सीटों और अन्य दल 2 सीटों पर लीड कर रहे हैं।
  • 9:38 : जेडपीएम सबसे आगे है। वह 18 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत की 21 सीटों से वह ज्यादा दूर नहीं है। दूसरे नंबर पर एमएनएफ 13 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस आठ सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:21 : जेडपीएम 18 सीटों पर आगे चल रही है। एमएनएफ 12 सीटों पर लीड बनाए हुए है। कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:09 : मिजोरम में अभी तक 32 सीटों के रुझान सामने आए हैं। 16 पर जेडपीएम, 11 पर एमएनएफ और 5 पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • 9:08 : जेडपीएम सबसे आगे चल रही है। वह 11 सीटों पर आगे है, जबकि एमएनएफ 6 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
  • 9:04 : चुनाव आयोग की तरफ से भी शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। आयोग की तरफ से अभी दो सीटों के लिए रुझान सामने आए हैं, जिसमें से एक सीट पर बीजेपी और एक पर जेडपीएम आगे चल रही है।
  • 9:02 : जेडपीएम 7 सीटों पर आगे चल रही है। एमएनएफ 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस अभी भी एक सीट पर ही आगे है।
  • 8:45 : रुझानों में जेडपीएम 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एमएनएफ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट से आगे है।
  • 8:36 : मिजोरम के शुरुआती रुझानों में जेडपीएम 5 सीटों पर आगे है, जबकि एमएनएफ चार सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 2 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।
  • 8:31 : मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। दूसरे नंबर पर जेडपीएम है, जो 3 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
  • 8:23 : शुरुआती रुझानों में एमएनएफ दो सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस, जेडीपीएम और बीजेपी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
  • 8:04 : राज्य में बनाए गए 13 मतगणना केंद्रों पर वोट गिने जा रहे हैं। इसमें से 3 मतगणना केंद्र राजधानी आइजोल में हैं, बाकि के 10 अन्य विधानसभाओं में मौजूद हैं।
  • 8:01 : मिजोरम में शुरु हुई मतगणना
  • 7:47 : मिजोरम के आइजोल में मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सोमवार सुबह (4 दिसंबर) काउंटिंग से पहले जरकावत प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्रार्थना की।
  • 7:45 : मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। आइजोल में मतगणना केंद्रों पर बैलेट पेपर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
  • 7:43 : मतगणना से पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी एमएनएफ दोबारा सत्ता में लौटती है तो वह राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए संसाधन जुटाने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे विश्वास है कि हम 21 के जादुई आंकड़े को प

Mizoram Assembly Election Results 2023 live : मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर के दिन मतदान हुआ था। वोटों की गिनती आज होगी।  मिजोरम के कुल 8.52 लाख मतदाताओं में से 80.66% ने 7 नवंबर को 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।  

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इससे पहले राजधानी आइजोल में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

मिजोरम में विधानसभा सभी की कुल 40 सीटें हैं। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर के दिन मतदान हुआ था। इनमें एक सीट सामान्य वर्ग के लिए और 39 सीटें एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित हैं। राज्य में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है।

एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के 23, आम आदमी पार्टी के चार और 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए प्रदेश के 80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिया था।

समय डिजिटल लाइव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment