छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता में वापसी

Last Updated 04 Dec 2023 09:13:38 AM IST

छत्तीसगढ़ की सत्ता में भाजपा ने वापसी कर ली है। विधानसभा की 90 सीटों में से 49 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है, वहीं पांच सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा राज्य में 54 सीटें जीत सकती है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और राज्य की कमान अपने प्रतिनिधि को सौंपने का फैसला कर दिया जो ईवीएम में कैद है


छत्तीसगढ़ की सत्ता में भाजपा ने वापसी कर ली है। विधानसभा की 90 सीटों में से 49 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है, वहीं पांच सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा राज्य में 54 सीटें जीत सकती है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और राज्य की कमान अपने प्रतिनिधि को सौंपने का फैसला कर दिया जो ईवीएम में कैद है।

शुरुआती तौर पर जो रुझान आए, उनमें दोनों दलों में कड़ी टक्कर रही। देर रात तक भाजपा 90 मंे से 49 सीटे जीत चुकी थी। उसके अलावा पांच सीटों पर आगे चल रही थी।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, अरुण साव, केंद्रीय मंत्री रेणुका चैधरी सहित कई और नेता जीत दर्ज कर चुके है। वहीं पांच स्थानों पर अब भी भाजपा आगे चल रही है। राज्य के गठन के बाद कांग्रेस सत्ता में आई थी, वहीं उसके बाद हुए तीन चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली थी और वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना आठ बजे 33 जिला मुख्यालयों में शुरू हुई, पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई और उसके बाद ईवीएम मशीन खोली गई। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतगणना को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

IANS
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment