Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन कहां से जीता

Last Updated 09 Oct 2024 08:49:54 AM IST

Haryana Assembly Election Results 2024: भाजपा ने हरियाणा के चुनावी महाभारत में सत्ता विरोधी लहर को लेकर राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को धत्ता बताते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।


हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन कहां से जीता

हरियाणा में पिछली बार राज्य में गठबंधन की सरकार चलाने वाली भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में इस बार अपने बलबूते स्पष्ट बहुमत हासिल कर दस वर्ष बाद सत्ता में वापसी के मुख्य विपक्षी कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आमने सामने की जोरदार टक्कर में भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ी। अब तक प्राप्त नतीजों में भाजपा 41 सीट जीतकर सबसे आगे है और सात सीटों पर उसके प्रत्याशी बढत बनाए हुए हैं। कांग्रेस को 33 सीटों पर जीत मिली है और चार सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

भाजपा जिन सीटों पर जीती

लाडवा- नायब सिंह सैनी, अंबाला कैंट- अनिल विज, असन्ध-योगिन्द्र सिंह राणा, अटेली-आरती सिंह राव, बाढड़ा-उमेद सिंह, बड़खल-धनेश अदलखा, बादशाहपुर-राव नरबीर सिंह, बरवाला-रणबीर गंगवा, बावल-डा. कृष्ण कुमार, बवानी खेड़ा-कपूर सिंह, भिवानी-घनश्याम सर्राफ, दादरी-सुनील सतपाल सांगवान, फरीदाबाद-विपुल गोयल, फरीदाबाद एनआईटी-सतीश कुमार फागना, घरौंडा-हरविंदर कल्याण, गोहाना-अरविन्द कुमार शर्मा,  गुड़गांव-मुकेश शर्मा, हांसी-विनोद भयाना, होडल-हरिन्द्र सिंह, इसराना-कृष्ण लाल पंवार, जींद-डा. कृष्ण लाल मिढ़ा, कालका-शक्ति रानी शर्मा, करनाल-जगमोहन आनन्द, खरखौदा-पवन खरखौदा, कोसली-अनिल यादव, महेन्द्रगढ़-कंवर सिंह, नलवा-रणधीर पनिहार, नारनौल-ओम प्रकाश यादव,  नरवाना-कृष्ण कुमार, नीलोखेड़ी-भगवान दास, पलवल-गौरव गौतम, पानीपत शहर-प्रमोद कुमार विज, पानीपत ग्रामीण-महिपाल ढांडा, पटौदी-बिमला चौधरी, पुण्डरी-सतपाल जाम्बा, रादौर-श्याम सिंह राणा,  राई-कृष्णा गहलावत, रेवाड़ी-लक्ष्मण सिंह यादव, सफीदों-राम कुमार गौतम, समालखा-मनमोहन बडाना, सोहना-तेजपाल तवंर,  सोनीपत-निखिल मदान, तिगांव-राजेश नागर, तोशाम-श्रुति चौधरी, उचाना कलां-देवेंद्र छत्रभुज अत्रि, यमुनानगर-घनश्याम दास।

कांग्रेस जिन सीटों पर जीती

जुलाना- विनेश फोगाट, अम्बाला शहर-निर्मल सिंह मोहड़ा, बादली-कुलदीप वत्स, बरोदा-इंदुराज सिंह नरवाल, बेरी-रघुवीर सिहं कादियान, ऐलनाबाद-भरत सिंह बैनीवाल, फतेहाबाद-बलवान सिंह दौलतपुरिया, फिरोजपुर झिरका-मम्मन खान, गढ़ी सांपला-किलोई- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, गुहला-देवेन्द्र हंस, हथीन-मो. इसराईल, जगाधरी-अकरम खान, झज्जर-गीता भुक्कल, कैथल-आदित्य सुरजेवाला, कलानौर-शकुन्तला खटक, कालांवाली-शीशपाल केहरवाला, कलायत-विकास सहारण, लोहारू-राजबीर फरटिया, महम-बलराम दांगी, मुलाना- पूजा, नांगल चौधरी-मंजू चौधरी, नारायणगढ़-शैली चौधरी, नारनौंद-जस्सी पेटवाड़, नूंह-आफ़ताब अहमद, पंचकुला-चंद्रमोहन, पेहोवा-मनदीप चट्ठा, पृथला-रघुबीर तेवतिया, पुन्हाना-मोहम्मद इलियास, रतिया-जरनैल सिंह, रोहतक-भरत भूषण बत्रा, सढौरा-रेनू बाला, शाहबाद-राम करण, सिरसा-गोकुल सेतिया, थानेसर-अशोक कुमार अरोड़ा, टोहाना-परमवीर सिंह,  उकलाना-नरेश सेलवाल।

इनेलो जिन सीटों पर जीती

रानियां-अर्जुन चौटाला, डबवाली-अदित्य देवीलाल।

जीतने वाले निर्दलीय

बहादुरगढ़-राजेश जून, गन्नौर-देवेंद्र कादियान, हिसार-सावित्री जिन्दल। 

समय डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment