संजय झा बने जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष

Last Updated 30 Jun 2024 07:39:08 AM IST

जदयू (JD-U) के राज्यसभा सदस्य संजय झा (Sanjay Jha) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


जदयू (JD-U) के राज्यसभा सदस्य संजय झा

यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

बैठक में पार्टी ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की सालों पुरानी मांग भी दोहराई।

जद(यू) नेता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।’

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment