Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-नोएडा समेत पूरे NCR में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Last Updated 27 Jun 2024 10:30:05 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून बस दस्तक देने को तैयार है। इस बीच दिल्ली-NCR में आज गुरूवार (27 जून) को सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।


दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।  

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में गुरूवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है।

हालांकि, सुबह-सुबह बारिश होने के कारण दफ्तर एवं अन्य कार्यों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि, उन्होंने गर्मी से राहत की सांस ली।



भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। शुक्रवार को मध्य और शनिवार को तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा का तापमान पूरे हफ्ते अधिकतम 32 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी 'स्काईमेट वेदर सर्विसेज' ने बुधवार को कहा था कि इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है, जिससे लोगों को मौजूदा उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत ने कहा, ''दिल्ली में मानसून 29 या 30 जून को दस्तक दे सकता है।''

मानसून आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले साल मानसून 26 जून को आया था जबकि 2022 में 30 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी।

बता दें कि उत्तर भारत में लोग बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान हैं। लोगों को अब गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा है। मानसून पहले ही देश के पूर्वी राज्यों में भी दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 

आईएएनएस/भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment