गोरखपुर से पकड़ा गया 'नरकलोक' का मास्टरमाइंड, कंपनी में नौकरी के नाम पर बेल्ट से पिटाई और रेप का आरोप

Last Updated 18 Jun 2024 05:57:12 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर चल रहे नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


गोरखपुर से पकड़ा गया मुजफ्फरपुर 'नरकलोक' का मास्टरमाइंड

यह वही व्यक्ति है जो कंपनी में नौकरी देने के नाम पर लड़कियों को बेल्ट से पिटाई करता था। पुलिस ने तिलक सिंह नाम के इस व्यक्ति को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये 'नरकलोक' का मास्टरमाइंड है और खुद को कंपनी का सीएमडी कहता था। नौकरी का झांसा देकर लड़कियों के यौन शोषण का भी आरोपी है। फिर शादी के बाद एबॉर्शन का भी इल्जाम लड़की ने लगाया है। इस मामले में मुख्य आरोपी तिलक सिंह मुजफ्फरपुर पुलिस के हत्थे गोरखपुर में चढ़ा।

मुजफ्फरपुर जिले में DVR नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में नौकरी के नाम पर युवतियों के यौन शोषण मामला सामने आया था। एक पीड़िता के बयान पर नौ जून को अहियापुर थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। इसमें नोएडा निवासी मनीष सिन्हा, पूर्वी चंपारण के बेला निवासी एनामुल अंसारी, सीवान के विशनपुरा निवासी तिलक कुमार सिंह, पूर्णिया के बाड़ा रहुआ निवासी अहमद रजा, हाजीपुर के रामचंद्र नगर निवासी विजय कुशवाहा, सीवान के सिवाडी निवासी कन्हैया कुशवाहा, मैदनिया निवासी हृदयानंद सिंह, गोपालगंज के लौध निवासी हरेराम कुमार और सुपौल के मो. इरफान को नामजद आरोपी बनाया गया है।

दर्ज FIR में धोखाधड़ी, धमकी, शारीरिक शोषण सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद SIT की टीम ने मंगलवार को बड़ी करवाई की। मुख्य आरोपी तिलक कुमार सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया की नेटवर्क कंपनी के लोगों पर एक लड़की ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी तिलक कुमार सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। बाकियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। यौन शौषण की बात जो कही जा रही है, उसे लेकर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
 

 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment