राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, राहुल-खड़गे सहित कई नेताओं ने ईद-उल-अजहा पर दीं शुभकामनाएं
देशभर में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुबारकबाद दी है।
|
देशभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को नमाज अता की। दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर भी कड़ी सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी।
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने भी ने भी देशवासियों को बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ईद-उल-अजहा पर देशवासियों, विशेषकर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और एकता के और मजबूत होने की कामना की है।
राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्यौहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।"
सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी ख़ुशहाली को सबके साथ, विशेषकर ज़रूरतमंद लोगों के साथ, बाँटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों…
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 17, 2024
पीएम मोदी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, "ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।"
Greetings on Eid-ul-Adha! May this special occasion further cement the bonds of harmony and togetherness in our society. May everyone be happy and healthy.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2024
बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ''मैं पूरे देश के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं, लोगों से अपील है कि यह त्योहार शांति, भाईचारे के साथ मनाएं। सबके जीवन में खुशी आए, देश तरक्की करे यही उम्मीद करता हूं..."
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ट्वीट कर कहा, ईद उल अजहा निस्वार्थ बलिदान, विश्वास और क्षमा के सिद्धांतों का प्रतीक है। हमें इस खुशी के अवसर से प्रेरणा लेनी चाहिए और एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील समाज के लिए भाईचारे के मजबूत बंधन को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए।
Eid-al-Adha embodies the virtuous principles of selfless sacrifice, trust, and forgiveness.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 17, 2024
We must derive inspiration from the observance of this joyous occasion and strive to foster stronger bonds of fraternity for a peaceful, harmonious and progressive society. #EidMubarak pic.twitter.com/YchU4zCjMd
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ईद मुबारक, यह विशेष दिन सभी के लिए समृद्धि, खुशी और सद्भाव लाए।
Eid Mubarak! May this special day bring prosperity, joy, and harmony to all. pic.twitter.com/gNo2fn84Eg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2024
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "आप सभी को ईद उल अजहा की दिली मुबारकबाद। इस मौके पर मैं सभी देशवासियों के लिए भाईचारे एवं सुख समृद्धि की कामना करती हूं।"
| Tweet |