सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य ने की Sun Mission की रिहर्सल
Last Updated 31 Aug 2023 06:35:35 AM IST
सूर्य का अध्ययन करने से संबंधित ‘आदित्य-एल1’ मिशन के बारे में अद्यतन जानकारी देते हुए इसरो ने बुधवार को कहा कि प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास और रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो चुकी है।
![]() आदित्य-एल1 |
इस मिशन को दो सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है।
आदित्य-एल1 (Aditya-L1) अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।
यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है जिसे इसरो (ISRO) ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है जब हाल ही में इसने चंद्रमा (Moon) के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराकर देश को गौरवान्वित करने वाला इतिहास रच दिया है।
| Tweet![]() |