Chandrayaan-3 Mission की सफलता अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि से कहीं अधिक

Last Updated 30 Aug 2023 06:59:20 AM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) के तहत चंद्रमा (Moon) की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ (Soft Landing) की सराहना करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया है कि इस मिशन की सफलता अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि से कहीं अधिक देश की उन्नत सोच, आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर उभरते ‘नये भारत’ का प्रतीक है।


चंद्रयान की कामयाबी नए भारत का प्रतीक

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता के कारण भारत की बड़ी उपलब्धि पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और वैज्ञानिकों की सराहना की गई।

उन्होंने बताया कि देश चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता पर जश्न मना रहा है और कैबिनेट भी इस खुशी में शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की सराहना की गई।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट नोट में कहा गया है कि वह 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किये जाने की भी सराहना करती है। 

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment