Cyclone Biporjoy: गंभीर तूफान में बदला चक्रवाती 'बिपारजॉय'. IMD ने गुजरात में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
समुद्री चक्रवात बिपरजॉय दिशा बदलकर काफी खतरनाक हो गया है। चक्रवात के गुजरात के कच्छ के तट पर हिट करने संभावना है। इसके देखते हुए कच्छ में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
|
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर पीएम मोदी ने आज एक समीक्षा बैठक बुलाई है। पीएम आज दोपहर 1 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे चक्रवात बिपरजोय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे: सूत्र pic.twitter.com/sBKDHmeX3Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
चक्रवाती तूफान बिपारजॉय बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और आने वाले दिनों में राज्य और पाकिस्तान को प्रभावित कर सकता है।
आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात के बुधवार सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और सौराष्ट्र और कच्छ को पार करेगा और जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तान के तटों को गुरुवार दोपहर तक 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल जाएगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि ‘अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान’ के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और सौराष्ट्र, कच्छ तथा मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तान के तटों को 15 जून को दोपहर तक पार करने की संभावना है। तब तक यह ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ बन जाएगा और इस दौरान 125-130 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवा चलने की संभावना है।
बुलेटिन में कहा गया कि रविवार रात तक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय मुंबई से लगभग 540 किमी पश्चिम में, पोरबंदर से 360 किमी दक्षिण-पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 400 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, नलिया से 490 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और पाकिस्तान में कराची से 660 किमी दक्षिण में स्थित था।
उन्होंने कहा कि कच्छ जिले के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और स्थानीय प्रशासन सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में समुद्र के करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है।
आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि बुधवार को सौराष्ट्र और कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी जिससे निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
#WATCH गुजरात: कच्छ में तेज हवाएं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। वीडियो मांडवी बीच की है। #CycloneBiparjoy pic.twitter.com/cwIY4loPSU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात क्षेत्र के शेष जिलों में गुरुवार को भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को उत्तरी गुजरात और आसपास के दक्षिण राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
मछली पकड़ने पर रोक, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी
चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर सौराष्ट्र-कच्छ तटीय इलाकों में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर गुजरात के दक्षिण तथा उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है, साथ ही प्राधिकारी समुद्र तटीय जिलों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी ने प्रभावित क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने की सलाह दी है और मछुआरों को 15 जून तक मध्य अरब सागर तथा सोमवार को उत्तर अरब सागर में नहीं जाने का निर्देश दिया गया है।
तटीय देवभूमि द्वारका में अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को अपतटीय एवं तटवर्ती गतिविधियां नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सौराष्ट्र तथा कच्छ के तटीय इलाकों सहित कच्छ, देवभूमि, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरी जिलों से लोगों को हटा कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को कहा है।
आईएमडी ने कच्छ, देवभूमि, द्वारका और जामनगर के कुछ इलाकों में 15 जून को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी ने कहा कि तट के करीब सौराष्ट्र क्षेत्र के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी, जबकि उत्तर गुजरात के जिलों में कुछ स्थानों पर भी भारी वर्षा होगी।
रविवार को, आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू जारी रहने की संभावना है।
इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रविवार से मंगलवार तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सोमवार को लू चलने की संभावना है।
| Tweet |