राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर रवाना

Last Updated 04 Jun 2023 01:08:54 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार तड़के सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर रवाना हो गई।


राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर रवाना

राष्ट्रपति मुर्मू अपनी यात्रा के पहले चरण में 4 से 6 जून तक सूरीनाम के नेताओं के साथ बातचीत करेंगी और पैरामारिबो में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्ग से मुलाकात करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है यह यात्रा भारत और सूरीनाम के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत करेगी।

राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर सूरीनाम गई हैं। यात्रा के दौरान वह संतोखी से विशेष बातचीत करेंगी और कई गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू 7 जून को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की यात्रा पर जाएंगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment