30 अक्टूबर उपचुनाव: देश में कहां हो रहे हैं उपचुनाव, कौन कहां है टक्कर में ?
देशभर में 14 राज्यों में 29 विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव होंगे। वहीं दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश में खंडवा की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। जिस पर देशभर की सभी राजनीतिक दलों की नजर रहेंगी। इसमें से 10 सीटों पर बीजेपी जीतने की उम्मीद लगाए हुए है। जिसके नतीजे 2 नवम्बर को आएंगे। हिमाचल प्रदेश- एक लोकसभा सीट- तीन विधानसभा
![]() देश में उपचुनाव |
हिमाचल में एक संसदीय और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में मंडी संसदीय सीट से कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खुशाल सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह चुनावी मैदान में है। हिमाचल में मुख्यतौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है।
जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से बीजेपी की नीलम सरायक और कांग्रेस से पूर्व विधायक रोहित ठाकुर को मैदान में हैं। वहीं अर्की से रतन सिंह पाल बीजेपी के उम्मदवार हैं और कांग्रेस ने पार्टी महासचिव संजय अवस्थी को मैदान में उतारा है। फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने दिवंगत सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने बलदेव ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
बिहार उपचुनाव- दो विधानसभा की सीटों पर (तारापुर और कुशेश्वर स्थान)
बिहार के तारापुर (मुंगेर) और कुशेश्वर स्थान (दरभंगा) दो विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव है। कुशेश्वर स्थान से विधायक शशि भूषण हजारी और तारापुर में मेवालाल चौधरी की मौत के बाद वहां उपचुनाव कराए जा रहे है। कुशेश्वर स्थान से जदयू ने दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को कुशेश्वर स्थान से मैदान में उतारा है। जेडीयू ने राजीव कुमार सिंह (ओबीसी कुशवाहा) को मैदान में उतारा है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राजपूत चंदन सिंह को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने राजेश मिश्रा और पूर्व विधायक पूर्व विधायक अशोक राम के बेटे अतीरेक कुमार को मैदान में उतारा है। यहां जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।
कर्नाटक- दो विधानसभा की सीटों पर
कर्नाटक में हनागल और सिंदगी सीटों पर उपचुनाव होंगे। इसे भाजपा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए पहली चुनावी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने 28 जुलाई को बी एस येदियुरप्पा की जगह ली थी। हावेरी में कांग्रेस ने श्रीनिवास माने को मैदान में उतारा, जो 2018 मात्र 6,000 मतों के अंतर से हार गए थे।
| Tweet![]() |