प्रधानमंत्री मोदी ने नुआखाई पर्व पर लोगों को बधाई दी

Last Updated 11 Sep 2021 11:00:52 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि उत्सव नुआखाई के मौके पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। यह पर्व खासतौर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

मोदी ने किसानों के उत्कृष्ट प्रयासों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की प्रशंसा की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘नुआखाई जुहार! इस शुभ अवसर पर हर किसी का आभार। नुआखाई के मौके पर हम अपने मेहनती किसानों के उत्कृष्ट प्रयासों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करते हैं। मैं हर किसी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की कामना करता हूं।’’
 

नुआखाई का त्योहार किसानों का त्योहार है जिसे देश के कई हिस्सों में भारी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में किसान अच्छी फसल, बेहतर खेती और बारिश के लिए देवताओं की पूजा करते हैं।

नुआखाई पर्व ओडिशा में प्रमुख त्योहारों में से एक है। देशभर के कई अन्य हिस्सों में भी इस त्योहार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस दिन, अन्नदाता अपनी फसल के लिए मौसम और अनुकूल बारिश की कामना के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही इस दिन किसान देवताओं को अपनी पहली फसल की कटाई के बाद उसके अन्न का भोग लगाते हैं।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment