कांग्रेस ने अजय कुमार को सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा का प्रभारी बनाया

Last Updated 18 Aug 2021 08:45:25 PM IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को डॉ. अजय कुमार को सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया।


डॉ. अजय कुमार

एक बयान में कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डॉ. अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है।

एक पूर्व आईपीएस अधिकारी और झारखंड के जमशेदपुर से लोकसभा के पूर्व सांसद अजय कुमार कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रमुख भी रह चुके हैं।

वह दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन एक साल बाद 2020 में कांग्रेस में लौट आए।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment