दिलीप कुमार के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी-राहुल सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated 07 Jul 2021 10:36:34 AM IST

बॉलीवुड में ‘ट्रैजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता‌ दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।


मोदी ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा, दिलीप कुमार जी को सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मांमुग्ध किया। उनका (दिलीप कुमार) जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रख्यात अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और कहा है कि उनके परलोक गमन से गहरा शून्य पैदा हुआ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब मैं पद्म विभूषण देने के लिए मुंबई गया तो मैं दिलीप कुमार जी से व्यक्तिगत रूप से मिला था. महान अभिनेता के साथ बातचीत करना मेरे लिए एक विशेष क्षण था। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा  व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। गांधी ने ट्वीट किया, अभिनेता दिलीप कुमार के परिजनों, मित्रों और उनके फैंस के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भारतीय सिनेमा के विकास में उन्होंने जो अमूल्य योगदान दिया है उसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया। केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment